| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

महंगाई ने चीनी की मिठास छीनी, 15 दिन में ₹20 की बढ़ोतरी: अभिषेक दत्त

 रिपोर्ट—विजय कुमार, जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

देश में महंगाई चरम पर है और आम जनता बढ़ती कीमतों से परेशान है। मात्र 15 दिनों के अंदर चीनी के दाम में करीब 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। महंगाई ने चीनी की मिठास तक छीन ली है। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त ने अम्बेडकरनगर दौरे के दौरान कही।


अभिषेक दत्त के जनपद आगमन पर कांग्रेसजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों, युवाओं, बेरोजगारों और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करती है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जरूरतमंदों के साथ खड़ा होकर उनकी समस्याओं की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि जनपद के कांग्रेसजन एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल 'छोटू' ने किया। इस दौरान अभिषेक दत्त ने कांग्रेसजनों से व्यक्तिगत मुलाकात कर संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह 'कप्तान', एआईसीसी सदस्य सै. मेराजुद्दीन किछौछवी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील मिश्र, मो. अनीश खान, अमित जायसवाल, सुनील सिंह, गुलाम रसूल 'छोटू', कुलदीप उपाध्याय, सुखीलाल वर्मा, चिंताहरण पाण्डेय, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

रिपोर्ट—विजय कुमार
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज